Search

 
 
 

Jamtara News : बालू घाटों की बंदोबस्ती में तेजी लाएं, अवैध खनन पर रखें नजर- डीसी

डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में विभागवार राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को बालू घाटों की बंदोबस्ती में तेजी लाने और अवैध खनन रोकने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में विभागवार राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को बालू घाटों की बंदोबस्ती में तेजी लाने और अवैध खनन रोकने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य की विस्तार से समीक्षा की गई.

 

डीसी ने उत्पाद, खनन, परिवहन, निबंधन, माप-तौल, मत्स्य व भू-राजस्व समेत अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की. कहा कि जिन विभागों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, वे अभियान चलाकर इसमें तेजी लाएं. सभी सीओ को निर्देश दिया कि लंबित दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, सीमांकन व ई-रेवेन्यू मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.

 

 

बैठक में  बालू घाटों की बंदोबस्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठा. डीसी ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि इसी सप्ताह ग्रामसभा की प्रक्रिया पूरी कर बालू घाटों की बंदोबस्ती सुनिश्चित करें. इससे अवैध उत्खनन व परिवहन पर रोक लगेगी और पंचायतों के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी. उन्होंने अवैध बालू खनन पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही