Search

 
 
 

Jamtara News : तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

Jamtara News : छोटेलाल राणा अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहा था. अंगूठिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई
 
दुर्घटना का शिकार युवक.

Jamtara News : जामताड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंगूठिया मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान फतेहपुर केराबानी मिशन निवासी छोटेलाल राणा (24) के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, छोटेलाल राणा अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहा था. अंगूठिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई. छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया गया. डाक्टरों छोटेलाल राणा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल उसके साथी प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही