Search

 
 
 

Jamtara News :15वें वित्त आयोग की राशि जल्द खर्च करें, पुस्तकालयों के संचालन पर ध्यान दें-DPRO

डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त टाइड व अनटाइड मद की राशि को जल्द खर्च करने का निर्देश दिया. कहा कि विकास योजनाओं में तेजी लाएं और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें.
 
समीक्षा बैठक करते डीपीआरओ.

Jamtara : जामताड़ा जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त टाइड व अनटाइड मद की राशि को जल्द खर्च करने का निर्देश दिया. कहा कि विकास योजनाओं में तेजी लाएं और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें.


उन्होंने सभी प्रखंडों में संचालित बालू घाटों से प्राप्त राशि की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में राजस्व संबंधित अभिलेखों को नियमित रूप से संधारित करने पर भी जोर दिया. कहा कि जिले की सभी 118 पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र का निर्माण किया जा चुका है. इन केंद्रों का रखरखाव व संचालन सुनिश्चित करें.

 


उन्होंने सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थिति की भी समीक्षा की. बताया गया कि पुस्तकालयों में आवश्यक किताबें व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर उनका नियमित संचालन नहीं हो रहा है. इस पर डीपीआरओ ने पुनः कमेटी गठित कर पुस्तकालयों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.

 

डीपीएम मानस मंडल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की 118 पंचायतों को टाइड मद में 23,39,78,384 रुपये प्राप्त हुए हैं. इसमें से अब तक 2,93,02,328 रुपये खर्च किए गए हैं. वहीं, अनटाइड मद में 14,98,13,901 रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें 1,78,24,483 रुपये खर्च किए गए हैं. बैठक में उपस्थित सभी बीपीआरओ, प्रखंड समन्वयक एवं कनीय अभियंताओं को शेष राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने और योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही