Jamtara News: जामताड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी सह जेल अधीक्षक अनंत कुमार ने बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान जेल से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.
मुलाकात के दौरान जेल अधीक्षक अनंत कुमार ने जेल में उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें:
जेल अधीक्षक अनंत कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार को जामताड़ा जेल का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने आग्रह किया कि वे जेल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

