Search

 
 
 

Jamtara News :  देर रात अपार्टमेंट के पास मंडराता दिखा संदिग्ध, रेकी की आशंका

जिले के सुभाष चौक स्थित जिला परिषद कार्यालय के पीछे अपार्टमेंट के पास मंगलवार की देर रात एक संदिग्ध युवक घूमता दिखा.  युवक काफी देर तक इलाके का जायजा लेता रहा और उसकी हर गतिविधि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
 
  • संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज वायरल
  • जामताड़ा के लोगों में दहशत
  • पुलिस से निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

Jamtara :  जिले के सुभाष चौक स्थित जिला परिषद कार्यालय के पीछे अपार्टमेंट के पास मंगलवार की देर रात एक संदिग्ध युवक घूमता दिखा.  युवक काफी देर तक इलाके का जायजा लेता रहा और उसकी हर गतिविधि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

वीडियो में संदिग्ध युवक की गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोग डरे-सहमे हुए हैं. लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के पीछे संगठित “रेकी गैंग” सक्रिय हो सकता है, जो पहले इलाके की टोह लेकर बाद में चोरी की वारदात को अंजाम देता है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय नागरिकों ने जामताड़ा पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने और संदिग्ध युवक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं.

 

इधर शांति समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अपार्टमेंट पहुंचकर वहां कार्यरत मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही