Search

 
 
 

Jamtara News : विवाह समारोह से किशोरी लापता, युवक पर शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

जामताड़ा में शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा में शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में जामताड़ा थाने में लिखित शिकायत भी दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार के साथ 7 जुलाई की शाम सतशाल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी. देर रात जब परिवार के लोग घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी वह अचानक गायब हो गई. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.


पीड़ित परिवार ने थाने मे दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के भरचंडीह गांव निवासी झूलन दास शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया है. परिजनों का कहना है कि जब वे आरोपी के परिजनों से जानकारी लेने पहुंचे, तो उन्हें धमकी दी गई. आरोपी के मामा ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया.


पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. किशोरी की सुरक्षित बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही