Search

 
 
 

Jamtara News : राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करें- डीसी

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालय संचालित कर लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया. कहा कि म्यूटेशन के मामले 30 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहने चाहिए. मामलों की स्थिति ऑनलाइन दर्ज करें.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जमाताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व, नीलाम पत्र व रिकॉर्ड रूम से संबंधित मामलों की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों ने बताया विभिन्न न्यायालयों में राजस्व के 7,351 लंबित वादों में से 3,825 का निस्तारण किया जा चुका है. 3,526 मामले लंबित हैं.


इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालय संचालित कर लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया. कहा कि म्यूटेशन के मामले 30 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहने चाहिए. मामलों की स्थिति ऑनलाइन दर्ज करें.


बैठक में 15 करोड़ रुपये से अधिक राशि से जुड़े 3,557 लंबित नीलाम पत्र वादों की भी समीक्षा की गई. डीसी ने बैंकों व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए. इसके अलावा रिकॉर्ड रूम के डिजिटलीकरण, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम निर्माण व बालू घाटों के लिए लंबित मामलों को ग्रामसभा बुलाकर जल्द निबटाने पर भी जोर दिया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही