Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी स्थित फ्लिपकार्ट गोदाम में शुक्रवार की रात चोरी बड़ी वारदात हुई. चोर गोदाम से करीब 10 मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और डीवीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
इसे भी पढ़ें
कार्यालय प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पहुंचने पर गोदाम की लाइट बंद मिली. संदेह होने पर सीसीटीवी सिस्टम की जांच की गई, तो डीवीआर क्षतिग्रस्त मिला. गोदाम के पिछले हिस्से में जाने पर चोरी की जानकारी हुई. चोर सेंधमारी कर अंदर घुसे थे और जाते समय उस हिस्से को बोरे से ढक दिया था.
चोर मोबाइल के पैकेट खोलकर फोन निकाल ले गए. चोरी हुए मोबाइल में रेडमी, ओप्पो और मोटोरोला समेत अन्य कंपनियों के फोन शामिल हैं. काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद भी गायब मिले हैं. अन्य कीमती सामान भी गायब हैं.
घटना की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मुरलीपहाड़ी टीओपी और नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

