Search

 
 
 

Jamtara News : दुकान की छत तोड़कर 16 हजार रुपये ले उड़े चोर

Jamtara News : चोर दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर घुसे और कैश काउंटर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए.जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक दिनेश गुप्ता मंगलवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे.
 
दुकान में चोरी

Jamtara News : मिहिजाम थाना क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है. चोरों ने मंगलवार की रात कांगोई स्थित विश्वकर्मा मंदिर मोड़ के समीप एक किराना दुकान व गिफ्ट दुकान को निशाना बनाकर करीब 16 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए.   

 

 

चोर दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर घुसे और कैश काउंटर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए.जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक दिनेश गुप्ता मंगलवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे.

 

बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए. दुकान के अंदर जांच करने पर कैश काउंटर से करीब 16 हजार रुपये गायब मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल मिहिजाम पुलिस को घटना की सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

 

डॉग स्क्वैड से जांच कराने की मांग

घटना के बाद दुकानदार दिनेश गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और चोरों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वैड की मदद लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

 

ऐसे में पुलिस को रात्रि गश्ती तेज करने की जरूरत है, ताकि दुकानदारों और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे.इस संबंध में मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दुकान में चोरी को लेकर लिखित शिकायत मिली है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही