Search

 
 
 

Jamtara News: ‘दिल्ली चलो’ में जामताड़ा से हजारों लोग जाएंगे- मंत्री इरफान

Jamtara News: डॉ. इरफान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट के अधिकार से वंचित किए जाने के आरोपों पर पारदर्शी जांच कर जवाब देना चाहिए.
 
SIR पर गरजे मंत्री इरफान

Jamtara News: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शहरपुर में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. यहां उन्होंने SIR, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के वोट के अधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


इसे भी पढ़ें:

 

डॉ. इरफान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट के अधिकार से वंचित किए जाने के आरोपों पर पारदर्शी जांच कर जवाब देना चाहिए.


उन्होंने झारखंड में चल रही SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि गरीब, मजदूर और किसान कागजी प्रक्रिया में उलझने को मजबूर हैं. उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही महिलाओं और युवाओं पर कथित पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया.

 

डॉ. इरफान ने कहा कि राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के समर्थन में जामताड़ा से हजारों लोग दिल्ली जाएंगे. उन्होंने कहा, “देश जनता का है, संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि है. जामताड़ा चुप नहीं बैठेगा.” सभा में उन्होंने लोकतंत्र बचाओ, जनमत बचाओ और वोट बचाओ का नारा भी दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही