Search

 
 
 

Jamtara News : बैंक अधिकारी व कस्टमर केयर बन ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल (28 वर्ष), टिंकू कुमार मंडल (26 वर्ष) और विकाश कुमार मंडल (24 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूवाडीह के रहने वाले हैं.
 

Jamtara :   जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल (28 वर्ष), टिंकू कुमार मंडल (26 वर्ष) और विकाश कुमार मंडल (24 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूवाडीह के रहने वाले हैं. 

 

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीनों को दबोचा

जानकारी के अनुसार, एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबांधा गांव स्थित सुनसान पलाश जंगल और पुशरो क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान मौके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया है.

 

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बैंक अधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन करते थे. वे क्रेडिट कार्ड बंद होने, नया कार्ड जारी करने और गूगल पे संबंधी समस्याओं का झांसा देकर लोगों से संपर्क करते थे. इसके बाद पीड़ितों को एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवाकर उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे.

 

एक आरोपी पर पहले से मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कुमार मंडल पूर्व में भी साइबर अपराध थाना जामताड़ा के कांड संख्या 62/21 में आरोपित रह चुका है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों केवल झारखंड नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर साइबर ठगी कर रहे थे.

 

जनवरी से अब तक 75 साइबर अपराधी अरेस्ट

जामताड़ा पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप या एपीके फाइल डाउनलोड न करें और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही