Search

 
 
 

Jamtara News : ATM कार्ड बंद होने व KYC अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. साइबर अपराध थाना की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विक्रम दां (26 वर्ष), जय कुमार दास (23 वर्ष) और हेमंत दास (34 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
  • 6 मोबाइल, 8 सिम और एटीएम कार्ड बरामद

Jamtara :  जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. साइबर अपराध थाना की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विक्रम दां (26 वर्ष), जय कुमार दास (23 वर्ष) और हेमंत दास (34 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोचा है. आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन,  8 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. 

 

इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 48/26  दर्ज किया गया है.  आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) एवं टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट-2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

 

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विक्रम दां बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड बंद होने और केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करता था. वहीं जय कुमार दास और हेमंत दास अमेजन पे ऐप के माध्यम से 10 अंकों के मोबाइल नंबर खोजकर संबंधित बैंक की जानकारी निकालता था. 

 

इसके बाद ग्राहकों को कॉल कर केवाईसी अपडेट के बहाने ठगी करता था और अपने सहयोगियों को बैंक खाते और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था.  

 

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

बता दें कि छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के अलावा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता और एएसआई हीरालाल महतो शामिल रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही