Search

 
 
 

Jamtara News : ब्राउन शुगर के साथ टोटो चालक गिरफ्तार

जामताड़ा जिले में पहली बार ब्राउन शुगर तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है.
 
टोटोे चालक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

Jamtara : अवैध शराब व गांजा की तस्करी से जूझ रहे जामताड़ा जिले में अब ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे की भी एंट्री हो गई है. जिले में पहली बार ब्राउन शुगर तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है.

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के कायस्थपाड़ा निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि वह टोटो चलाने की आड़ में बाहरी क्षेत्रों से ब्राउन शुगर लाकर जिले के युवाओं तक इसकी सप्लाई कर रहा था.


एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर टोटो चालक चंदन मंडल को रंगे हाथ पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई.


पुलिस ने उसके खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उस जेल भेज दिया गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की यह खेप जिले में कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही