Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : अजय नदी से अवैध बालू लेकर जा रहा ट्रैक्टर जब्त

माइनिंग विभाग की टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल स्थित ग्वालपिपला के समीप अवैध बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई.
Advertisement
Advertisement
जब्त ट्रैक्टर.

Jamtara : जामताड़ा जिले में अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. माइनिंग विभाग की टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल स्थित ग्वालपिपला के समीप अवैध बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर अजय नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर जा रहा था. माइनिंग विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर ट्रैक्टर को रोक लिया. जांच में चालक बालू से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने ट्रैक्टर पर लदे बालू को मौके पर ही गिरवा दिया और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना के सुपुर्द कर दिया.

 

माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन व बालू परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों पर विभाग की नजर लगातार बनी हुई है. आगे भी सघन जांच अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही