Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के नावाडीह गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है. इसके चलते नावाडीह के आसनबनी टोला, तिलोकी व फतेहपुर के कुछ घरों में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. सभी गांव आदिवासी बहुल हैं.
इसे भी पढ़ें
ग्रामीणों के अनुसार नावाडीह में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ है. लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. इससे रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने 20 सितंबर को विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर खराब ट्रांसफार्मर के बारे में की जानकारी दी थी. साथ ही बढ़ती आबादी व लोड को देखते हुए 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई थी.
लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन ही मिला है. वहीं, कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एसडीओ को मामले से अवगत कराया जाएगा और गांव में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

