Search

 
 
 

Jamtara News : परिवहन विभाग की टीम ने की स्कूल वाहनों की जांच, अनफिट बसें नहीं चलाने का निर्देश

Jamtara News : एमवीआई बरकत अंसारी ने जामताड़ा के सेंट जोसेफ स्कूल में चलने वाली स्कूल बसों की जांच की. कुछ वाहनों में मानकों से जुड़ी कमियां सामने आई. एमवीआई ने वैसे वाहनों के दस्तावेज शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया.
 
स्कूल बस की जांच करती टीम.

Jamtara News : परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को जामताड़ा के सेंट जोसेफ स्कूल में चलने वाली स्कूल बसों व वैन की जांच की. एमवीआई बरकत अंसारी के नेतृत्व में टीम ने बसों के इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज की जांच की. वाहनों की तकनीकी स्थिति व सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


जांच के दौरान कुछ वाहनों में जरूरी कागजात व तकनीकी मानकों से जुड़ी कमियां सामने आई. इस पर एमवीआई ने स्कूल प्रशासन को वैसे वाहनों के दस्तावेज शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनफिट या मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों को नहीं चलाएं.


एमवीआई ने स्कूल बस व वैन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी. कहा कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्कूल प्रशासन को वाहनों का नियमित रखरखाव कराने और सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर माज आलम सहित सड़क सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही