Jamtara News: करमाटांड़ थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई किए गए दो स्मार्टफोन तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है.
इसे भी पढ़ें:
एसडीपीओ वसीम रजा ने बताया कि 27 अगस्त 2026 की दोपहर करीब एक बजे करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर निवासी मोनिका कुमारी से अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया था. मामले को लेकर मोनिका कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 67/26 दर्ज किया गया था.
कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली सूचना के आधार पर 29 अगस्त को मिशन चौक, करमाटांड़ के पास वाहन जांच के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH21M3828 पर सवार दो युवकों को पकड़ा गया. पूछताछ में दोनों की पहचान राहुल सिंह, पिता सुनील सिंह तथा दिनेश दास, पिता नरेश दास, दोनों निवासी पियरसोल, थाना चितरा, जिला देवघर के रूप में हुई.
तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो स्मार्टफोन बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छिनतई की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पूर्व में भी मोबाइल छिनतई की घटनाओं में उन दोनों की संलिप्तता सामने आई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

