Search

 
 
 

Jamtara News : थंडारडीह कांड में दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jamtara News : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में 22 अगस्त को हुई घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ऊपर भिठरा गांव निवासी इरशाद अंसारी व सोहेब शेख शामिल हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में 22 अगस्त को हुई घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ऊपर भिठरा गांव निवासी इरशाद अंसारी व सोहेब शेख शामिल हैं. पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. इस मामले में थंडारडीह थाना में कांड संख्या 62/26 दर्ज किया गया है. 

इसे भी पढ़ें


बताया जाता है कि थंडारडीह में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया था. तोड़फोड़, मारपीट व पुलिस के साथ उपद्रव की स्थिति उत्पन्न हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच के क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही