Search

 
 
 

Jamtara News :  कस्टमर केयर बन KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने जियो कस्टमर केयर बन KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान गुलाम मुहम्मद (30 वर्षीय) और मो. मकबूल अंसारी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Jamtara :   जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने जियो कस्टमर केयर बन KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान गुलाम मुहम्मद (30 वर्षीय) और मो. मकबूल अंसारी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगढ़ी गांव और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरियां गांव में छापेमारी अभियान चलाया.

 

कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया है. 

 


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गेमिंग ऐप के ग्राहकों को कॉल कर झांसे में लेकर उनसे रिचार्ज करवाते थे और विभिन्न बैंकों का फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर ठगी करते थे. इसके अलावा आरोपी जियो कस्टमर केयर कर्मी बनकर लोगों से KYC अपडेट के नाम पर बैंकिंग और निजी जानकारी हासिल कर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.


पुलिस के अनुसार,  इन साइबर अपराधियों का नेटवर्क भारत के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं आईआरबी जवानों की विशेष टीम शामिल थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही