Jamtara News : अदम्य साहस व उत्कृष्ट कार्य के लिए जामताड़ा के दो पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी गई है. एसआई सुशील दुबे को पुलिस इंस्पेक्टर व आरक्षी छोटेलाल कुमार को एएसआई पद पर प्रोन्नति दी गई है. एसपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसपी शंभू कुमार सिंह ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों को नए पद का बैज लगाकर सम्मानित किया. उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें
एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं. उन्होंने पदोन्नत पदाधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने और कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की सीख दी. मौके पर डीएसपी (मुख्यालय) नीलम कुजूर, अजीत कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

