Search

 
 
 

Jamtara News : सांप ने दो महिलाओं को डंसा, एक की मौत, दूसरी इलाजरत

जामताड़ा जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं. पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सांप काटने के दो मामले सामने आए हैं. इनमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : मानसून की सक्रिय होते ही जामताड़ा जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं. पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सांप काटने के दो मामले सामने आए हैं. इनमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

 


पहली घटना बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गेरिया मारलो गांव की है. यहां 25 वर्षीय पार्वती दास को जहरीले सांप ने डंस लिया. परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 


दूसरी घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के आसनहैरिया गांव की है. यहां सोनिया देवी को भी जहरीले सांप ने काट लिया. परिजनों ने बिना देर किए उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है.


ज्ञात हो कि संथाली भाषा में प्रचलित मान्यता के अनुसार 'जाम' का अर्थ सांप व 'ताड़ा' का अर्थ घर होता है. यानी जामताड़ा को सांपों का घर भी कहा जाता है. बरसात में जब बिलों में पानी भर जाता है, तब जहरीले सांप बाहर निकलने लगते हैं और सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही