Search

 
 
 

Jamtara News: जान की धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Jamtara: जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर जान मारने की धमकी देने और देसी कट्टा दिखाकर डराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक लोहे का देसी कट्टा भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुड़ाबहाल निवासी उज्ज्वल पंडित ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
 

Jamtara: जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर जान मारने की धमकी देने और देसी कट्टा दिखाकर डराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक लोहे का देसी कट्टा भी बरामद किया है.

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुड़ाबहाल निवासी उज्ज्वल पंडित ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि बरदेही गांव निवासी परितोष गोराई और रवि महतो सहित अन्य लोगों ने बेलियापुर फुटबॉल मैदान में पुराने झगड़े को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि रवि महतो ने देसी कट्टा दिखाकर भी धमकाया था. 

 

मामले में थाना में सनहा संख्या-15/2026 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को सूचित किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान रवि महतो (19 वर्ष), पिता अनिल महतो, निवासी बरदेही, थाना बिंदापाथर से पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने परितोष गोराई और अन्य लोगों की संलिप्तता स्वीकार करते हुए देसी कट्टा होने की जानकारी दी.

 

रवि महतो की निशानदेही पर सालपतरा के समीप सड़क किनारे झाड़ी से एक लोहे का देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके बाद बिंदापाथर थाना कांड संख्या-30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर रवि महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं शुक्रवार 19 जून को परितोष गोराई (18 वर्ष), पिता प्रणव गोराई, निवासी बरदेही को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. इस कार्रवाई में पुअनि अरुण कुमार, सअनि जितेंद्र कुमार, हवलदार कैलाश चंद्र शाह, आरक्षी विनय मुर्मू तथा चालक हवलदार पंकज कुमार शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही