Jamtara News: जिले में चौकीदार सीधी नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. 242 सफल अभ्यर्थियों के कागजात एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर से शुरू होगा. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से अंचलवार तिथि निर्धारित कर दी गई है. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार सभी सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन समाहरणालय में किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
चौकीदार नियुक्ति समिति की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आलोक में अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट Jamtara.nic.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
अंचलवार सत्यापन की तिथि
- जामताड़ा अंचल: 18, 19 एवं 20 नवंबर 2026
- नारायणपुर अंचल: 21 एवं 23 नवंबर 2026
- करमाटांड़ अंचल: 25 नवंबर 2026
- नाला अंचल: 26, 27 एवं 28 नवंबर 2026
- कुंडहित अंचल: 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर 2026
- फतेहपुर अंचल: 2 दिसंबर 2026
मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने का निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय, जामताड़ा में सशरीर उपस्थित हों. अभ्यर्थियों को आवेदन के समय जमा किए गए सभी कागजात एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है.़
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

