Search

 
 
 

Jamtara News: सांप के डसने से ग्रामीण की मौत

जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत अंतर्गत भालसुंधा गांव में जहरीले सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान भालसुंधा निवासी गणेश महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.
 

Jamtara: जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत अंतर्गत भालसुंधा गांव में जहरीले सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान भालसुंधा निवासी गणेश महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें: 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश महतो बुधवार को अपने घर के समीप स्थित बाड़ी में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. शुरुआत में उन्हें सांप के काटने की जानकारी नहीं हो सकी, जिसके कारण समय पर उपचार नहीं हो पाया. कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वे असहज महसूस करने लगे.

 

परिजनों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश महतो मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे. उनकी असामयिक मृत्यु से गांव के लोग स्तब्ध हैं. मृतक अपने पीछे पत्नी, बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही