Search

 
 
 

Jamtara News : प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, युवक को पुलिस को सौंपा

नारायणपुर थाना क्षेत्र के चितामी गांव में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर इसकी सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले आई.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के चितामी गांव में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर इसकी सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले आई.

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती का चंपापुर निवासी मुर्शीद अंसारी के साथ पिछले लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था. युवती के अनुसार, युवक उससे मिलने उसके घर आया था, तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.

 

युवती ने बताया कि उसकी पहली शादी चंपापुर गांव के रंगामाटिया टोला में हुई थी. बाद में पति से तलाक होने के बाद वह अलग रहने लगी. उसके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में उसके पूर्व पति के साथ रहते हैं. इसी दौरान उसकी मुर्शीद अंसारी से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया.

 

मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब युवती ने नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया. आवेदन में उसने कहा है कि मुर्शीद अंसारी पिछले एक वर्ष से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. 

 

इस संबंध में थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि लड़का निकाह के लिए तैयार है. दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर मामले को सुना जाएगा. इसके बाद अग्रसर कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही