Search

 
 
 

Jamtara News : वसीम रजा को SDPO की जिम्मेदारी, नीलम कुजूर बनीं मुख्यालय DSP

झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग के 201 डीएसपी की ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की है. इसमें जामताड़ा जिले के कई अधिकारियों का नाम भी शामिल है. जारी आदेश के अनुसार, वसीम रजा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बनाया गया है.
 

Jamtara  :  झारखंड सरकार ने  201 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की है. इसमें जामताड़ा जिले के कई अधिकारियों का नाम भी शामिल है. जारी आदेश के अनुसार, वसीम रजा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बनाया गया है.

 

वहीं नीलम कुजूर को मुख्यालय और अमित रविदास को साइबर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा किशोर तिर्की को नाला का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

 

वहीं मुख्यालय में डीएसपी के पद पर तैनात संजय कुमार सिंह का तबादला कर गुमला आईआरबी-5 भेज दिया गया है.  नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो को गुमला आईआरबी-5 का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. वहीं जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी को घाटशिला में नई जिम्मेदारी दी गई है. 

 

सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.  माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से जिले में कानून-व्यवस्था और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर कार्यों में और तेजी आएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही