Search

 
 
 

Jamtara News : तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार चौकीदार व एक अन्य घायल

Jamtara News : नारायणपुर के दुलाडीह के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में दुलाडीह के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मिरगा गांव निवासी लटलू तुरी (60 वर्ष) व लक्ष्मण तुरी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. लक्ष्मण तुरी नारायणपुर थाना क्षेत्र में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, दोनों चाचा-भतीजा बाइक से मिरगा गांव से पांडेडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दुलाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जामताड़ा रेफर कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही