Search

 
 
 

Jamtara News : विधवा पर चाकू से हमला, जेठ समेत चार पर मारपीट का आरोप

Jamtara News : घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल सेमुल खातून ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद उसके बड़े जेठ कासिम मियां लगातार उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहे थे.
 
महिला पर हमला

Jamtara News : दीघारी गांव में एक विधवा महिला पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है. घायल महिला की पहचान दीघारी निवासी सेमुल खातून के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल सेमुल खातून ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद उसके बड़े जेठ कासिम मियां लगातार उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहे थे. 

 

महिला के अनुसार, वह अब दूसरा निकाह करना चाहती है. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कासिम मियां ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई.

 

सेमुल खातून ने अपने भतीजे सफाउल अंसारी, गोतनी रबीना बीबी, आजाद अंसारी और बाबू अंसारी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना में घायल महिला का इलाज सीएचसी में जारी है.

 

इधर, मामले को लेकर थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच और आरोपों की सत्यता की पुष्टि के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही