Search

 
 
 

Jamtara News:पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या मामले में पति के खिलाफ FIR दर्ज

Jamtara News: घटना में आरोपी पति मनोज रजवार भी पुलिस से बचने के लिए अपना गला पर वार कर लिया है. पुलिस की देखरेख आरोपी की पीएमसीएच धनबाद में इलाज चल रहा है. मामले में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 184/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद मृतका की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 
घटनास्थल की तस्वीर

Jamtara News: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहथिया गांव में गुरुवार देर रात पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किए जाने मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना में आरोपी पति मनोज रजवार भी पुलिस से बचने के लिए अपना गला पर वार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मामले में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 184/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद मृतका की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


घटनास्थल से हथियार जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून लगी मिट्टी और खून लगा कपड़ा जब्त किया है. फिलहाल, पुलिस की देखरेख आरोपी की पीएमसीएच धनबाद में इलाज चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही