Search

 
 
 

Jamtara News : मिहिजाम में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है. वह चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में कार्यरत है. उसके विवाहित होने की बात सामने आई है.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म व प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर मिहिजाम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 66/2026 (7 सितंबर) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


इस मामले में गौरव ऋतिक, सपना रजक, श्यामत समेत व दो अन्य युवकों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, वह चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में कार्यरत है. उसके विवाहित होने की बात सामने आई है. विस्तृत जांच की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप राणा को सौंपी गई है. पुलिस की टीम अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही