Search

 
 
 

Jamtara News : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

Jamtara News: युवक पिंटू कुमार सूटकेस में शराब की बोतलें भरकर बिहार ले जाने की तैयारी में था. आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जवानों ने उसे रोककर सूटकेस की तलाशी ली.
 
गिरफ्तार ओरपी.

Jamtara News : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ जवानों ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, पिंटू कुमार सूटकेस में शराब की बोतलें भरकर बिहार ले जाने की तैयारी में था. आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जवानों ने उसे रोककर सूटकेस की तलाशी ली. सूटकेस से बाकाडी ब्रांड की 750 एमएल की 12 बोतलें व ब्लेंडर्स की 750 एमएल की 12 बोतल शराब बरामद की गयी.


आरपीएफ ने कागजी प्रक्रिया के बाद युवक को शराब के साथ उत्पाद विभाग को सौंप दिया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवक शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की फिराक में था. उत्पाद विभाग ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को जेल भेज दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही