Search

 
 
 

Jamtara News : ट्रक की चपेट में आकार युवक गंभीर ,धनबाद रेफर

दुमका मुख्य सड़क पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने बुधवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जीतूडांगाल निवासी 24 वर्षीय विनोद मुर्मू के रूप में हुई है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : दुमका मुख्य सड़क पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने बुधवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जीतूडांगाल निवासी 24 वर्षीय विनोद मुर्मू के रूप में हुई है.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद मुर्मू अपनी बाइक से इंडियन पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टेक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह सड़क पर गिर पड़े.

 

Uploaded Image

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर सदर अस्पताल, जामताड़ा पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.

 

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क पर लगातार बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही