Search

 
 
 

Jamtara News : कार की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल ,धनबाद रेफर

Jamtara News : जानकारी के अनुसार, एक कार जामताड़ा की ओर जा रही थी. वहीं, अजमल अंसारी नारायणपुर प्रखंड की ओर आ रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप कार और युवक के वाहन के बीच टक्कर हो गई. हादसे में अजमल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
सड़क हादसे में युवक घायल

Jamtara News : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गिरिडीह जिले के शिबुवाडीह निवासी अजमल अंसारी के रूप में हुई है. हादसे में उसके पैर में गंभीर चोटे आई हैं.

 

 

जानकारी के अनुसार, एक कार जामताड़ा की ओर जा रही थी. वहीं, अजमल अंसारी नारायणपुर प्रखंड की ओर आ रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप कार और युवक के वाहन के बीच टक्कर हो गई. हादसे में अजमल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और कार चालक की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही