Search

 
 
 

Jamtara News : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Jamtara News : बोदमा केबिन से करीब 200 मीटर की दूरी पर रेल पटरी के पास मोहित किस्कू का शव पड़ा मिला. आशंका जतायी जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : जामताड़ा व बोदमा रेलवे केबिन के बीच डाउन मेन लाइन पर रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तेलईपाड़ा निवासी मोहित किस्कू (43) के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, बोदमा केबिन से करीब 200 मीटर की दूरी पर रेल पटरी के पास मोहित किस्कू का शव पड़ा मिला. आशंका जतायी जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. हालांकि, घटना किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.


सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना के एएसआई जहांगीर अंसारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. चित्तरंजन आरपीएफ की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. थाना पुलिस व आरपीएफ ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटना के समय उक्त रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी जुटायी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही