Jamtara News : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जामताड़ा रेलवे स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की गई हैं. जब्त शराब की बाजार कीमत 11,004 रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी ट्रेन संख्या 13021 में जांच कर रही थी. इसी दौरान उक्त संदिग्ध युवक पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके बैग से ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की 12 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) मिलीं. पूछताछ में उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से शराब खरीदकर बिहार के समस्तीपुर ले जा रहा था. वहां ऊंचे दाम पर शराब बेचने की योजना थी. आरपीएफ ने पकड़े गए युवक को जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

