Search

 
 
 

Jamtara News : स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से युवक घायल, धनबाद रेफर

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव के समीप सोमवार को एक सड़क  हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मंझलाडीह गांव निवासी रज्जाक अंसारी 25 वर्ष के रूप में हुई है.
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव के समीप सोमवार को एक सड़क  हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मंझलाडीह गांव निवासी रज्जाक अंसारी 25 वर्ष के रूप में हुई है. जिसके  बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

Uploaded Image

मिली जानकारी के अनुसार रज्जाक अंसारी अपने घर मंझलाडीह से नारायणपुर किसी काम से आ रहे थे. इसी दौरान बरियारपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से नारायणपुर बस स्टैंड मोड़ के पास उक्त स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ लिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी की.

 

सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घायल युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही