Jamtara News : साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर जामताड़ा जिले के बिंदापाथर में मुर्गाबनी मोड़ के समीप शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. दोनों युवक हरिराखा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से तेज गति में अपने गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुर्गाबनी मोड़ के समीप सड़क पर सामने अचानक साइकिल सवार आ गया. उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

