Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में नदी किनारे युवक का शव बरामद, हत्या व अन्य पहलुओं की जांच शुरू

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान अशोक रवानी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है. नदी के किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.
 
जामताड़ा जिले की खबरें
  • ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
  • हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

Jamtara :   जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान अशोक रवानी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है. नदी के किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा. इसके बाद तुरंत नारायणपुर थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई. 

 

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नदी किनारे फेंका गया होगा. हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका की न तो पुष्टि की है और न ही किसी संभावना से इनकार किया है.

 

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही