Search

 
 
 

Jamtara News: चितरंजन रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, ट्रेन से गिरने की आशंका

हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर शनिवार शाम चितरंजन रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव अप लाइन पर पोल संख्या 236/29 और 236/31 के बीच औंधे मुंह पड़ा मिला. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर शनिवार शाम चितरंजन रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव अप लाइन पर पोल संख्या 236/29 और 236/31 के बीच औंधे मुंह पड़ा मिला. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.

Uploaded Image

रेलवे किनारे मिला शव

स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी तेज रफ्तार ट्रेन से गिर गया या असंतुलित होकर ट्रैक पर आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

 

शव की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के रेलवे स्टेशनों और थानों को सूचना भेजी गई है तथा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है.

 

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किस ट्रेन से गिरा, घटना कैसे हुई और वह किस क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही