Search

 
 
 

Jamtara News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Jamtara : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है. घटना हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर साकी पाथर बेवा के पास की है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है. घटना हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर साकी पाथर बेवा के पास की है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

जानकारी के अनुसार, चित्तरंजन और जामताड़ा रेलवे स्टेशन के बीच नियमित ट्रैक निरीक्षण के दौरान एक ट्रैकमैन की नजर रेलवे लाइन के किनारे पड़े शव पर पड़ी. उसने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों, मिहिजाम थाना पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी.

 

सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना के एएसआई राकेश कुमार,  आरपीएफ के एसआई ए. पांडेय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. कानूनी प्रक्रिया पूरी  करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पता लगा पाएगा.


फिलहाल मिहिजाम पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है. आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो मिहिजाम थाना से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही