Search

 
 
 

Jamtara : दो बाइकों की टक्कर में एक गंभीर घायल

फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य सड़क पर मुरीडीह के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Jamtara :फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य सड़क पर मुरीडीह के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

 

इस दुर्घटना में अमन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

 

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके प्रयास से घायल को शीघ्र उपचार के लिए भेजा गया.

 

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना तेज रफ्तार और असावधानी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही