Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: श्रावणी मेला को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

श्रावण माह में कांवरियों की बढ़ती आवाजाही और श्रावणी मेला को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: श्रावण माह में कांवरियों की बढ़ती आवाजाही और श्रावणी मेला को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.

Uploaded Image

मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान जिले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है.

 

जामताड़ा पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, जिला नियंत्रण कक्ष अथवा डायल-112 पर दें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर तकनीकी सहायता तथा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से त्वरित सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मेले के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे.

 

इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी, विभिन्न थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र के अधिकारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

जामताड़ा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि श्रावणी मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही