Search

 
 
 

जामताड़ा: मिहिजाम में अवैध लॉटरी अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 2 युवक गिरफ्तार

जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई इलाके में पुलिस ने अवैध लॉटरी अड्डे पर छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि यहां लॉटरी-बाजी का अड्डा पिछले कई महीनों से गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था.
 

Jamtara: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई इलाके में पुलिस ने अवैध लॉटरी अड्डे पर छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि यहां लॉटरी-बाजी का अड्डा पिछले कई महीनों से गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था.

 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा गया. जहां से लॉटरी से संबंधित एक बोर्ड समेत अन्य सामग्री भी बरामद की गई. छापेमारी के दौरान दो युवक अड्डे का संचालन करते हुए पकड़े गए, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां—जैसे लॉटरी, जुआ या अन्य गैर-कानूनी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं इस तरह की गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही