Search

 
 
 

देवघर नगर थाने के करीब खुलेआम महुआ शराब की बिक्री, पुलिस को फुर्सत नहीं!

जिले में उत्पाद विभाग भले ही अवैध महुआ शराब और जावा महुआ के खिलाफ कार्रवाई करती दिख जाती हो, लेकिन देवघर नगर थाना क्षेत्र के आरएल सर्राफ स्कूल के पास सड़क किनारे खुलेआम इन दिनों महुआ शराब की बिक्री हो रही है.
 

Deoghar: जिले में उत्पाद विभाग भले ही अवैध महुआ शराब और जावा महुआ के खिलाफ कार्रवाई करती दिख जाती हो, लेकिन देवघर नगर थाना क्षेत्र के आरएल सर्राफ स्कूल के पास सड़क किनारे खुलेआम इन दिनों महुआ शराब की बिक्री हो रही है. 


इतना ही नहीं महुआ शराब खरीदकर कई सारे लोग सड़क किनारे ही पीते देखे जा सकते हैं. जिस जगह यह शराब का कारोबार चलता है. वहां से नगर थाना महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. प्रशासनिक गाड़ियां भी इधर से होकर गुजरती है, बावजूद इसके बेरोकटोक महुआ शराब की बिक्री धड़ले से हो रही है.

 


आपको बता दें, कि दोपहर के समय में स्कूली बच्चे और काफी तादात में गाड़ियां इस रूट से होकर गुजरती हैं और यह कारोबार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहता है. यह एक मात्र तस्वीर नहीं है, जो खुलेआम सड़क किनारे शराब बेची जा रही है. ऐसे कई तस्वीरें है, जहां सड़क किनारे कई महिलाएं व पुरुष बंद डब्बे में महुआ शराब की बिक्री करते देखे जा सकते हैं.

 

सबसे बड़ी बात है कि इस अवैध महुआ शराब की बिक्री से आसपास के लोग खासे नाराज हैं और इसकी शिकायत उत्पाद विभाग से भी की है, बावजूद इसके यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही