Search

 
 
 

जामताड़ा: कुत्ते-बकरी के बीच मध्याह्न भोजन करने को मजबूर स्कूली बच्चे

मध्य विद्यालय दक्षिणबहाल की स्थिति बदहाल होती जा रही है. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कुत्ते और बकरी के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने को मजबूर हैं, जिससे साफ-सफाई और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
 

Jamtara: मध्य विद्यालय दक्षिणबहाल की स्थिति बदहाल होती जा रही है. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कुत्ते और बकरी के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने को मजबूर हैं, जिससे साफ-सफाई और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

विद्यालय परिसर में बाउंड्री नहीं होने के कारण आवारा पशु खुलेआम अंदर आते-जाते हैं. इसी बीच में बच्चों को भोजन करना पड़ता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना रहता है. वहीं दूसरी ओर, विद्यालय में लगाए गए सभी पंखे खराब पड़े हैं. भीषण गर्मी में बच्चे काफी परेशान हैं और पढ़ाई पर भी इसका असर साफ देखा जा रहा है.

 

विद्यालय की छात्राएं साक्षी कुमारी, परी कुमारी, अलकमा खातुन, ममता कुमारी, किरण कुमारी और अंजली कुमारी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि गर्मी और अव्यवस्था के कारण स्कूल में बैठना मुश्किल हो गया है.

 

छात्राओं ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय के पंखों की मरम्मत कराने और बाउंड्री वॉल बनवाने की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकें. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही