Search

 
 
 

Jamtara: थंडारडीह में फेसबुक पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी, आरोपी के घर को भीड़ ने घेरा

Jamtara News: जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार देर शाम फेसबुक पर एक युवक द्वारा कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी किए जाने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. टिप्पणी से आक्रोशित लोगों की बड़ी भीड़ युवक के घर पहुंच गई और उसके मकान को घेर लिया
 

Jamtara News: जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार देर शाम फेसबुक पर एक युवक द्वारा कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी किए जाने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. टिप्पणी से आक्रोशित लोगों की बड़ी भीड़ युवक के घर पहुंच गई और उसके मकान को घेर लिया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे स्थिति गंभीर हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई. पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है. वहीं, फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले युवक के घर के घर को नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आ रही है.

 

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण पुलिस के लिए भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा जा रहा है.

 

जामताड़ा एसडीपीओ वसीम राजा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है. प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही