Search

 
 
 

जामताड़ा : बैंक कर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर व सामान पर हाथ साफ

जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली मोहल्ले में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां चोरों ने बैंक कर्मी के घर से लाखों के सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान उड़ाकर ले गए.
 

Jamtara :  जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली मोहल्ले में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां चोरों ने बैंक कर्मी के घर से लाखों के सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान उड़ाकर ले गए.

 

जानकारी के अनुसार, प्रदीप चौबे एसबीआई (बोदमा) में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और राजपल्ली में किराए के मकान में रहते हैं. यह मकान जामताड़ा के एसडीओ कार्यालय के प्रधान लिपिक बैजू झा का बताया जा रहा है.

 

Uploaded Image

पुलिस को जानकारी देते प्रदीप चौबे

 

घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि रात में वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे. सुबह जब वे उठे और दूसरे कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी का ताला टूटा हुआ था.

 

बताया जा रहा है कि चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और बड़ी ही सफाई से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए. पीड़ित के अनुसार, चोरों ने दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली है.

 

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही