Search

 
 
 

जामताड़ा : सड़क दुर्घटना में युवक घायल, धनबाद रेफर

: नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर पांडेडीह के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में बूटबेरिया निवासी छोटू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन उन्हें ठोकर मार कर भाग गया.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर पांडेडीह के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में बूटबेरिया निवासी छोटू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन उन्हें ठोकर मार कर भाग गया.

 

स्थानीय लोगों और नारायणपुर पुलिस ने घायल छोटू मुर्मू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही