Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत, मामला दर्ज

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मालवा गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 41/26 में बुधवार को धारा 281/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मालवा गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 41/26 में बुधवार को धारा 281/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.


जानकारी के अनुसार, घटना 13 अप्रैल की है. मृतक की पहचान धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत करैया निवासी करीब 36 वर्षीय संजय मरांडी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए संजय मरांडी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

मृतक की पत्नी कालीमुनी मरांडी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही