Search

 
 
 

जामताड़ा : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहडार गांव के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इचलीझर गांव निवासी दिमोय हांसदा का पुत्र बिनोद हांसदा बाइक से लोहारंगी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहडार गांव के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इचलीझर गांव निवासी दिमोय हांसदा का पुत्र बिनोद हांसदा बाइक से लोहारंगी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी दौरान मोहडार गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही